छत्तीसगढ़रायपुर

स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, संचालक-मैनेजर पर पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज, दूसरे राज्यों से बुलाते थे लड़कियां

रायपुर/ राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने 10 सितंबर को रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली।पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा पर दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में स्पा में काम करने वाली युवतियों ने भी संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने की बात बताई।मामले में थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज कर संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button