
रायपुर/ इस दौरान पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने बच्चों से उनके प्रशिक्षण, स्कूलिंग एवं दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए इशारों की भाषा (Sign Language) के संबंध में बेसिक बातें भी सीखीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम एवं सिविल लाइन थाना का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बेहद कुशलता, आत्मविश्वास एवं परिपक्वता के साथ संवाद स्थापित किया तथा अपनी दैनिक गतिविधियों और रुचियों के बारे में जानकारी साझा की। बच्चों ने विशेष रूप से क्रिकेट एवं फिल्मों के प्रति अपनी रुचि के बारे में भी पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।
इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल समेत अन्य अधिकारियों का अनुभव रहा।





