छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग में सरपंच पति की हत्या: लूट के दौरान चार बदमाशों ने चाकू मारकर उतारा मौ!त के घाट

दुर्ग। धमधा रोड पर रविवार देर रात लूट के दौरान ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की च!कू मारकर ह#त्या कर दी गई। वारदात करहीडीह से चिखली चौक के बीच हुई, जहां एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह कश्यप देर रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने च!कू से हmला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ!त हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और उनके साथ मौजूद व्यक्ति से करीब 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
मृतक प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तुमाकला की सरपंच हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button