छत्तीसगढ़रायपुर

नवरात्रि में यातायात पुलिस की सख्ती, 36 भारी वाहनों पर कार्रवाई

रायपुर में प्रतिबंधित मार्गों पर घुसे भारी वाहन, ₹2.38 लाख का जुर्मानारायपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश करने वाले 36 भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹2 लाख 38 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निगरानी की जा रही है। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में दर्शन, गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button