छत्तीसगढ़रायपुर

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शम्भू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 25 अक्टूबर से भाजपा कोर ग्रुप, सांसदों-विधायकों और मंत्रियों के साथ करेंगी बैठकें, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और संगठन से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा करेंगे।

दौरे के पहले दिन 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण के बाद प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों, संभाग एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठकें होंगी। इसके अलावा पूर्व सांसदों-विधायकों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा कोर ग्रुप के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें निर्धारित हैं।

वहीं, 26 अक्टूबर को प्रदेश के भाजपा विधायकों, सांसदों और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों और विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा।दो दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button