
रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया।
25 अक्टूबर की रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान ब्रीथ एनालाइजर जांच में 40 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। वहीं, अभियान के दौरान कुल 53 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में कार, दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, टाटा एस पिकअप और मेटाडोर सहित विभिन्न वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
2026 में अब तक 4,132 मामलेयातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के 4,132 मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की अपील: यातायात पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है। शराब का सेवन करने के बाद वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करें या किसी नशामुक्त चालक की सहायता लें। पुलिस ने कहा कि जिम्मेदार ड्राइविंग से अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सकती है।




