Sukmaछत्तीसगढ़

27% आरक्षण की मांग को लेकर सुकमा में पिछड़ा वर्ग समाज की हुंकार, हजारों लोग रैली में हुए शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने सुकमा में विशाल जन अधिकार रैली निकाली। रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाज के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।रैली में वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को दिए जा रहे 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत किए जाने से समाज के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल बहाल करने के साथ ही भर्ती, शिक्षा और पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग की।

समाज की प्रमुख मांगें- पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया जाए।- सरकारी भर्तियों में आरक्षण लागू किया जाए।- जातिगत जनगणना कराई जाए।

– सामाजिक न्याय की गारंटी दी जाए।

– पेसा कानून (PESA) में पिछड़ा वर्ग से जुड़ी मांगों को शामिल किया जाए।

रैली के दौरान “हम अपना हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” के नारे गूंजते रहे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button