छत्तीसगढ़रायपुर

प्रैक्टिकल के नाम पर कथित अवैध वसूली का आरोप, जनता कांग्रेस ने कॉलेज प्रबंधन को दी चेतावनी

रायपुर। बोरियाकला स्थित CG College of Nursing में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मोर्चा खोलते हुए कॉलेज प्रबंधन से मुलाकात की और वसूली तत्काल बंद करने की मांग की।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की टीम के साथ पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री नीलेश चौहान ने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सोमवार तक कथित अवैध वसूली बंद नहीं की गई, तो आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति से औपचारिक शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाएगा और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button