छत्तीसगढ़रायपुर

मीडियाकर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा, योजना के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित 1 से 30 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे सुझाव, जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर जारी किया गया योजना का प्रारूप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है।योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य शासन ने इसके प्रारूप और क्रियान्वयन को लेकर मीडियाकर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक मीडिया कर्मी 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे।

योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। मीडियाकर्मी योजना से संबंधित अपने सुझाव और विचार chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं।राज्य शासन का उद्देश्य मीडियाकर्मियों के लिए स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना के प्रारूप और क्रियान्वयन को बेहतर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button