छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार रात एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक CG 07-9655 नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान की। साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button