छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

जंगल के रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर चाकू के वार के निशान; पहचान में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के बया चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को ग्राम मुरुमडीह और रायतुंम के बीच वनांचल क्षेत्र में युवक का शव बरामद किया गया।

शव नग्न अवस्था में मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के शरीर पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार के निशान हैं। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।टैटू से हो सकती है मृतक की पहचानमृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसके शरीर पर बने टैटू की जानकारी साझा की है। युवक के सीने पर अंग्रेजी में ‘KP’ लिखा हुआ टैटू है।

वहीं, एक हाथ पर लड़की का चित्र और दूसरे हाथ पर अन्य आकृति बनी हुई है।पुलिस की आम जनता से अपीलबलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक की पहचान, उसके परिजनों या हाल ही में लापता हुए किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संपर्क नंबर:- थाना प्रभारी, राजादेवरी: 79993 47550- चौकी प्रभारी, बया: 79877 79644- साइबर सेल, बलौदाबाजार: 84355 64176- दृष्टि हेल्पलाइन: 94792 20392- कंट्रोल रूम, बलौदाबाजार: 94791 90629पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button