
रायपुर/ न्यू राजेंद्र नगर थाना में दिनांक 01.08.2026 की देर रात्रि पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा, जो वर्तमान में अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में निवासरत थे, द्वारा कथित रूप से सल्फास का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने साथी आरक्षक को मोबाइल से सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रतीत होने पर थाना न्यू राजेंद्र नगर में मर्ग क्रमांक 38/26 कायम कर जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत की जाएगी।




