छत्तीसगढ़रायपुर

यातायात थाना टाटीबंध एवं थाना आमनाका की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर20 जुलाई 2026। को यातायात थाना टाटीबंध एवं थाना आमनाका द्वारा संयुक्त रूप से *हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड तथा टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

*अभियान के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले एवं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार 25 E चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, 03 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना आमनाका भेजे गए, जहां उनके विरुद्ध (285 BNS )एफआईआर दर्ज कराई गई।*यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button