छत्तीसगढ़रायपुर

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर/ राजधानी की ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर गैरेज के बाहर खड़ी चोरी की इनोवा क्रिस्टा और उसकी चाबी बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रायपुर के अलग-अलग इलाकों से बुलेट, KTM, एक्टिवा, स्प्लेंडर और ट्रैक्टर समेत कई वाहन चोरी किए थे। चोरी के वाहनों को अलग-अलग लोगों के माध्यम से बेचने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है।

चोरी की इन घटनाओं का खुलासामेकाहारा चौक के पास बुलेट और KTM चोरीघड़ी चौक पार्किंग से बुलेट चोरीआमासिवनी मेन रोड से बुलेट चोरीआमासिवनी शराब दुकान से स्प्लेंडर चोरीतेलीबांधा मरीन ड्राइव से एक्टिवा चोरीधनसुली से ट्रैक्टर चोरी कर बिक्रीधनसुली ईंट-भट्ठे से दूसरा ट्रैक्टर चोरीपुलिस की विशेष टीम ने आरोपी साहिल राय से पूछताछ के बाद उसके साथियों और चोरी के वाहनों की जानकारी जुटाई।

मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और चोरी के वाहनों के संबंध में भी जांच जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button