
रायपुर के मोतीबाग के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा ऊंट खुले पड़े मिनी ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया.बताया जा रहा है कि बेजूबान ऊंट सड़क से गुजर रहा था इसी दौरान वो सालेम स्कूल की दिवार से लगे पेड़ से पत्ती खाने रूका सभी उसका पैर अंडरग्राउंड मिनी ट्रांसफार्मर बॉक्स से लग गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और धडाम से जमीन पर आ गिरा जिससे वो घायल हो गया अचानक हुए इस हादसे से सड़क के गुजर रहे राहगीरो में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई…घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड पुलिस और CSEB की टीमें मौके पर पहुंची और ऊंट को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की…घटना ने सड़क किनारे खुले पड़े बिजली पोल और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने CSEB विभाग से ऐसे खुले बिजली पोल को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि दोबारा ऊंट जगह इंसानी बच्चे के साथ इस तरह का हादसा न हो…फिलहाल घायल ऊंट को प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया…





