छत्तीसगढ़
खैर (कत्था) की लकड़ी का अवैध परिवहन, मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद में फर्जी एनओसी से 23.35 टन खैर (कत्था) लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के घर से 81 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं।
यह रकम सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुड़पार गांव स्थित मकान से मिली। पुलिस ने रकम जब्त कर ली है और अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए कुर्की की कार्रवाई कर रही है।




