
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कबीर नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और अन्य सामग्री सहित कुल ₹9,53,100 की मशरूका जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को नहर रोड स्थित फोर व्हीलर वाशिंग सेंटर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कथित रूप से हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण बजाज (31 वर्ष), निवासी टिकरापारा और खुशी गभाने (21 वर्ष), निवासी कोटा, रायपुर के रूप में हुई है।

जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹9.17 लाख बताई गई है। इसके अलावा एप्पल आईफोन-11, ओप्पो मोबाइल फोन, अन्य मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी तरुण बजाज पूर्व में भी डीडी नगर थाने के चिट्टा संबंधी मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।मामले में थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।




