शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। 22 नवंबर से टिकट बिक्री शुरू होते ही फैंस में जोश तो बढ़ा, लेकिन साथ ही टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली।
रफ्तार मीडिया ने जब इंडोर स्टेडियम अस्थायी टिकिट काउंटर के आसपास कुछ लोगों से मैच के टिकट के लिए बात की तो उन्होंने 2500 के टिकट को 5000 से 7000 तक बताया।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद ब्लैक मार्केटिंग नहीं थमी। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब मीडिया की सूचना पर फिर से कुछ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसके बावजूद शहर में काला बाज़ारी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है।




