छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 12 दिसंबर को लोक अदालत, लंबित ई-चालान का होगा निराकरण

रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चालकों और वाहन मालिकों को लंबित ई-चालान के निराकरण का अवसर मिलने जा रहा है। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 06 फरवरी 2026 के बीच जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, संबंधित वाहन मालिक लोक अदालत से पहले 08 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।पंजीयन के लिए शहर के विभिन्न यातायात थानों सहित यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में व्यवस्था की गई है। वाहन चालक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपने लंबित ई-चालान की स्थिति जांच सकते हैं।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीयन कराकर लोक अदालत का लाभ उठाएं। समयसीमा में चालान का निराकरण नहीं कराने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

ई-चालान चेक करें https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services⁠

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button