छत्तीसगढ़रायपुर

घर से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 89 हजार से अधिक नगद बरामद

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का चैन, चांदी के 12 बेलपत्र और 89 हजार 495 रुपये नगद सहित अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान 18 नवंबर को परिवार के साथ वाराणसी गए थे। 20 नवंबर को वापस लौटने पर घर के अंदर चोरी की घटना सामने आई। बाहर के गेट पर ताला लगा था, जबकि अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र, नगदी रकम और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

मामले की रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध क्रमांक 527/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर श्याम सोना (22 वर्ष), निवासी मौलीपारा शाम बाजार, तेलीबांधा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने का चैन, चांदी के 12 बेलपत्र, 89,495 रुपये नगद और सब्जी काटने का चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button