छत्तीसगढ़रायपुर

जगदलपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया ध्वज और ली परेड की सलामी

जगदलपुर। प्रदेश में लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने विश्राम गृह में भी तिरंगा झंडा फहराया।

उप मुख्यमंत्री साव ने समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बस्तर में लाल आतंक समाप्ति की ओर है और लोग अब बंदूक छोड़कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है।

इस अवसर पर साव ने बस्तर के सुदूर अंचलों में लोकतंत्र की मजबूती के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण सदैव हमें लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button