छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला की अश्लील फोटो एडिट करके उसे वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर| सोशल मीडिया का दौर चल रहा है लेकिन ये जितने फायदे की चीज है उतना ही हानिकारक भी है क्योंकि कुछ लोग इसका गलत उपयोग कर आम लोगों को परेशान करने का भी काम करते है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की अश्लील फोटो एडिट कर उसे वायरल किया गया जिस पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है.

● एडिट करके महिला का अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
● थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को सीपत जिला बिलासपुर से लिया गया हिरासत में
● आरोपी द्वारा एडिट करके बनाया हुआ महिला का अश्लील फोटो यूट्यूब में कर दिया गया वायरल
● आरोपी द्वारा बदनाम करने की धमकी देते हुए महिला से ₹12,000 की किया गया मांग
● आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम से महिलाओं से किया जाता था दोस्ती, फिर उन्हें विश्वास में लेकर, उनकी फोटो की मांग की जाती थी
● फोटो मिलने पर उसे एडिट करके अश्लील फोटो बनाकर, आरोपी द्वारा फिर धमकी देने का किया जाता था खेल प्रारंभ
● आरोपी द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सिलसिलेवार दो घटनाओं को दिया गया है अंजाम
● प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबर आदि की जांच पर से आरोपी की हुई पहचान
● सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अत्यंत सावधानी बरतें। इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में किसी भी अजनबी व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें। सोशल मीडिया में किसी भी अजनबी व्यक्ति/आईडी को अपनी प्राइवेट जानकारी/फोटो आदि साझा ना करें। आपकी सतर्कता ही बचाव है।

आरोपी- मेवालाल साण्डे उर्फ अजय उम्र 28 साल निवासी ग्राम राक पोस्ट कोडिया थाना सीपत जिला बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button