कोरबाछत्तीसगढ़

राताखार क्षेत्र के शासकीय स्कूल में लगे हैंडपंप से सावन की शुरुआत से बिना चलाए लगातार निकल रहा पानी

कोरबा। राताखार क्षेत्र के शासकीय स्कूल में लगे हैंडपंप से सावन की शुरुआत से बिना चलाए लगातार पानी निकलने की बात सामने आई है। क्षेत्र के कुछ अन्य स्थानों पर जमीन से पानी रिसने की भी जानकारी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में कौतूहल बना हुआ है। वार्ड पार्षद रवि चंदेल ने बताया कि इसकी सूचना नगर निगम और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई है। उनके अनुसार, अब तक संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की है।

अनुमान नहीं, जांच जरूरी:

पानी निकलने का वास्तविक कारण क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसके पीछे भूजल स्तर, पाइपलाइन या कोई अन्य तकनीकी कारण है—इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।सवाल: सूचना मिलने के बाद भी संबंधित विभागों ने अब तक मौके की जांच क्यों नहीं की?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button