
रायपुर/ राजधानी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। घटना झंडा चौक पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय की है।
पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे गीता बाई नाम की महिला पार्षद कार्यालय पहुंची और प्रार्थी के भाई कैलाश बेहरा को गाली-गलौज करने लगी। इसी दौरान महिला ने पत्थर से पार्षद कार्यालय के दरवाजे पर वार कर दिया, जिससे कांच टूट गया।मामले में प्रार्थी मनीष बेहरा की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296 और 324(3) में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी गीता बाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। कुछ दिन पहले थाना देवेंद्र नगर पुलिस ने भी उसे आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि महिला की गतिविधियों में सुधार नहीं होने के कारण उसके विरुद्ध धारा 129 बीएमएसएस के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया है।गिरफ्तार आरोपी:गीता बाई पति समारू साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी बाबा किराना स्टोर्स के पीछे, राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर।





