छत्तीसगढ़रायपुर

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया। 30 अगस्त की रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान 51 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इनमें 44 कार, 4 टाटा एस पिकअप, 2 ट्रक/टैंकर और 1 बस शामिल हैं। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के मुताबिक, साल 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 3,957 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन या परिवार के किसी सदस्य की मदद लें।ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button