छत्तीसगढ़दुर्ग

चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/ पुलिस ने भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 29 जुलाई को सेक्टर-01 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास अयान अली और उसकी महिला साथी को निशाना बनाया था।

आरोपियों ने चाकू जैसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी को चोट पहुंचाकर Realme और iPhone 16 मोबाइल लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आर्यन राय (19), पीयूष कुमार शाह (20) और मोहम्मद आरिफ शाह (19) को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर दोनों लूटे गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्टील का धारदार हथियार बरामद किया गया।तीनों आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में भिलाई भट्ठी थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button