छत्तीसगढ़रायपुर

श्रीगणेश चतुर्थी पर्व पर मांस – मटन विक्रय प्रतिबंधित होने के बाद भी दुकान खोलकर चिकन बेचने पर निगम ने की कार्रवाई लगाया जुर्माना

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में श्रीगणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसर पर मांस – मटन विक्रय पर रायपुर नगर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, इसके बाद भी रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 अंतर्गत विज्ञान केन्द्रसड्डू के पीछे दलदलसिवनी मोवा मार्ग पर गेलेक्सी फ़ूड सेंटर द्वारा प्रतिबंधित दिवस पर चिकन विक्रय करते मिलने पर रायपुर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा ने स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल सम्बंधित दुकान गेलेक्सी फ़ूड सेंटर में चिकन विक्रय किया जाना पाकर स्थल पर तत्काल 2000 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालक पर भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए वसूला और तत्काल गेलैक्सी फ़ूड सेंटर को प्रतिबंध आदेश के पालन में तुरंत बंद करवाने की कार्रवाई की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button