छत्तीसगढ़रायपुर

महतारी वंदन योजना की 2.71 लाख महिलाओं की किस्त रोकी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि दीपावली के मौके पर प्रदेश की 2 लाख 71 हजार 590 महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

: कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर के मुताबिक, महतारी वंदन योजना की शुरुआत में जहां 70 लाख 12 हजार महिलाओं को लाभ दिया गया था, वहीं 33वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या घटकर 67 लाख 40 हजार 510 रह गई है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि आखिर 2 लाख 71 हजार 590 महिलाओं को योजना की राशि क्यों नहीं मिली? सरकार बताए कि कितनी महिलाओं के नाम काटे गए और कितनी महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद पात्रता और अपात्रता के नाम पर महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है।

कांग्रेस ने सरकार को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिला स्व सहायता समूहों को रेडी टू ईट का काम और शराबबंदी जैसे चुनावी वादे भी याद दिलाए।

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं की सूची सार्वजनिक करे, किस्त रोकने का कारण स्पष्ट करे और पात्र महिलाओं को बकाया राशि सहित तत्काल भुगतान करे।

फिलहाल, इस पूरे मामले में कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button