छत्तीसगढ़रायपुर

नॉर्थ जोन पुलिस का अपराधियों पर बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में 200 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर:राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप के निर्देशन में बीते एक सप्ताह के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान आर्म्स एक्ट के तहत देशी कट्टा बरामद करने के साथ जुआ, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जुआ खेलने वालों से 1 लाख 26 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश भी जब्त की है।

:पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बीते एक सप्ताह की कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के 3 मामलों में 3 आरोपियों पर कार्रवाई की गई, जिसमें गुढ़ियारी पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया।वहीं आबकारी एक्ट के 8 मामलों में 8 लोगों और धारा 36(सी) के तहत 4 मामलों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 प्रकरणों में 36 आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 1 लाख 26 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 70 मामलों में 71 व्यक्तियों और धारा 126/135(3) बीएनएसएस के तहत 78 मामलों में 85 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न थानों में कुल 35 वारंट तामील किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button