
राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी पर कार्रवाई, DCP क्राइम ने जारी किए आदेश; पुलिस ने कार्रवाई को प्रशासनिक कारण बताया
रायपुर। रायपुर पुलिस महकमे की क्राइम ब्रांच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। क्राइम ब्रांच में पदस्थ दो आरक्षकों राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। दोनों आरक्षकों पर क्राइम ब्रांच की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरक्षकों पर विभाग की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शोएब ढेबर तक पहुंचाने के आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को प्रशासनिक कारणों से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है।
गोपनीय सूचनाओं के लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद DCP क्राइम ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच करने के लिखित आदेश जारी किए।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोपों की वास्तविकता और कार्रवाई के विस्तृत कारण जांच या विभागीय स्तर पर सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।




