छत्तीसगढ़रायपुर

अनुपम नगर में नाली के अंदर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, 6 दिन से था लापता आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान, खम्हारडीह थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर क्षेत्र में शनिवार, 3 अक्टूबर को नाली के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतक की पहचान रामगोपाल बांधे (25 वर्ष), पिता चंद्रराम बांधे, निवासी डोटोपार, जिला बलौदाबाजार के रूप में की है।

जांच में सामने आया कि रामगोपाल रायपुर की पाण्डेय सिक्योरिटी में काम करता था। 27 सितंबर को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह श्रीराम नगर के पास वाहन से उतरकर कहीं चला गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।युवक के लापता होने पर उसके भाई उमेश बांधे ने खम्हारडीह थाने में गुम इंसान क्रमांक 71/26 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

अब छह दिन बाद अनुपम नगर में उसका शव मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button