छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

19.75 टन कोयला गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 कोलवासरी में दो ट्रकों से कोयले की मात्रा कम पाए जाने पर दर्ज कराई गई थी शिकायत

जांजगीर-चांपा / जिले के बलौदा थाना पुलिस ने महावीर कोलवासरी में 19.75 टन कोयला गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर 2024 को कोलवासरी में दो ट्रकों से कोयले की मात्रा कम पाए जाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारियों द्वारा वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी की गई थी।दोबारा तौल कराने पर एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे में 12.70 टन, यानी कुल 19.75 टन कोयला कम मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी राकेश कुमार यादव उर्फ सीट (24) और जावेद खान (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button