छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर से बड़ी खबर4 साल की बच्ची का अपहरण, कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से 4 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने आसपास के CCTV फुटेज और आरोपी की लोकेशन का विश्लेषण किया।

जांच में आरोपी के बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद रायपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना हुई।साकोली और मौदा पुलिस के सहयोग से मौदा टोल प्लाजा पर आरोपी अमृत पाल सिंह को बच्ची के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में रायपुर पुलिस के साथ महाराष्ट्र की मौदा और साकोली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button