छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन, CM विष्णुदेव साय ने हाथों में मशाल लेकर किया नेतृत्व

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ बनाए जाने की घोषणा की। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है।मुख्यमंत्री साय ने हाथों में मशाल लेकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व किया और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से शुरू होकर तेलीबांधा चौक तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा, सुशासन और विकास से जुड़ी यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सीएम साय ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047’ का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए नागरिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button