
रायपुर/आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरबीरा में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी आसबाती (62 वर्ष), निवासी ग्राम बीरबीरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की हत्या किसी नुकीली धारदार वस्तु से किए जाने की आशंका है।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले में आगे की जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।अपडेट: पुलिस जांच के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा है।




