छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर युवती का मोबाइल झपटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, यातायात पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात पुलिस के जवानों की सतर्कता और तत्परता से मोबाइल झपटकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस जवानों ने आरोपी के कब्जे से युवती का मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया। मोबाइल मिलने पर युवती ने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया।मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक व्यक्ति युवती का मोबाइल छीनकर तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान यातायात थाना फाफाडीह में तैनात आरक्षक शेख जुम्मन और नगर सैनिक मोहसिन खान को घटना की सूचना मिली। दोनों जवानों ने तत्काल आरोपी का पीछा किया और भीड़भाड़ वाले इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से युवती का छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, आवश्यक तस्दीक के बाद मोबाइल युवती को वापस सौंप दिया गया।यातायात पुलिस की मुस्तैदी की सराहनाकर्तव्य के प्रति निष्ठा और त्वरित कार्रवाई के लिए दोनों जवानों की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। वहीं, मोबाइल वापस मिलने पर युवती ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।

रायपुर पुलिस की अपीलपुलिस ने नागरिकों से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल और कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस, कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर देने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button