छत्तीसगढ़रायपुर

आमानाका में 8 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी का खुलासा, नाबालिग गिरफ़्तार, वारदात के चंद घंटों के भीतर कार्रवाई, चोरी के आभूषण जप्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में नकबजनी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। उसके कब्जे और निशानदेही पर करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सरोना आजाद नगर निवासी प्रार्थिया 18 अक्टूबर को घर में ताला लगाकर अपनी मां के साथ भानुप्रतापपुर गई थीं। 19 अक्टूबर की शाम घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी व लॉकर के ताले टूटे हुए थे। लॉकर में रखे सोने की चेन, लॉकेट, चूड़ियां, नथ, कान की बालियां तथा चांदी के आभूषण गायब थे।प्रार्थिया की शिकायत पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 355/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया, अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त बालक को पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बालक ने चोरी की वारदात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।कार्रवाई थाना आमानाका पुलिस द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button