कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

विजयादशमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल

कवर्धा, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा विजयादशमी के अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित छीरपानी कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सपरिवार मां दुर्गा पंडाल में आरती की और माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उत्सव के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

इस अवसर पर विजय शर्मा ने कहा कि विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रावण दहन हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराइयों को त्यागकर सदाचार एवं सकारात्मकता अपनाने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि दशहरा हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button