
सुकमा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुकमा जिले में देशभक्ति और एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता परेड 2026’ का सुकमा पुलिस ने जिले के 102 स्थानों पर सीधा प्रसारण कराया।
इस दौरान करीब 18 से 20 हजार सुरक्षा बलों के जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने परेड का लाइव प्रसारण देखा।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, सुरक्षा कैंपों, पोटाकेबिन और छात्रावासों में बड़ी स्क्रीन, टीवी और प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई स्क्रीनिंग के दौरान कई स्थानों पर ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।

अंदरूनी गांवों में भी दिखा उत्साहपुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम जैसे संवेदनशील एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में भी ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता परेड देखी। इस आयोजन को पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सौहार्द और जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
शारदा सिनेमा में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधिजिला मुख्यालय स्थित शारदा सिनेमा में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में कलेक्टर अमित कुमार, सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद राज पुरोहित और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर शामिल हुए।
इनके साथ जनप्रतिनिधि दीपिका शोरी, धनीराम बरसे, पत्रकारों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी परेड का सीधा प्रसारण देखा।एकता और अखंडता का लिया संकल्पसुकमा पुलिस के इस आयोजन में सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।
सभी आयोजन स्थलों पर बैठने और पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।सुकमा के अंदरूनी इलाकों से लेकर जिला मुख्यालय तक आयोजित इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और पुलिस तथा आम नागरिकों के बीच विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने की पहल को रेखांकित किया।




