छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में युवक की कार से कुचलकर हत्या, आरोपी फ़रार पुलिस कार्रवाई में जुटी

रायपुर/राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का दुर्ग निवासी भरत मंगनानी के साथ विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान एम्स के सामने आरोपी ने कथित तौर पर अपनी कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया। आरोप है कि आरोपी ने वाहन नहीं रोका और कार को तेज रफ्तार में कुछ दूरी तक चलाता रहा। कार से गिरने के बाद भी उसके ऊपर वाहन चढ़ाने का आरोप है।

घटना में परमप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। चक्षुदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्यात्मक प्रकृति का मामला मानते हुए BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया है।आरोपी भरत मंगनानी की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button