छत्तीसगढ़रायपुर

नवीन मार्केट में जुए का वीडियो वायरल, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी निखिल सोनी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर!

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे निखिल सोनी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच और तस्दीक की। इसके बाद मामले में शामिल छह लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज लालवानी, प्रदीप चौहान, चंदू यादव, रजत बावनकर, जयंत साहू और मोहसिन खान शामिल हैं।BNSS की धाराओं में कार्रवाई, छहों जेल भेजे गएपुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 और 126 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आदेश के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर सवालछह लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद मुख्य आरोपी बताए जा रहे निखिल सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आरोप है कि वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में सवाल है कि जब जुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने कार्रवाई भी की, तो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कब होगी?फिलहाल, निखिल सोनी की गिरफ्तारी और उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।अब निगाहें गोलबाजार पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button