छत्तीसगढ़रायपुर

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी निराशा का सामना करना पड़ा है।

मुख्यमंत्री साय के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी को सफलता नहीं मिली।सीएम साय ने सवाल उठाया कि चुनावी हार के बाद मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब इस नतीजे के लिए किसे जिम्मेदार ठहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी है। उनके अनुसार, चुनाव में सफलता झूठे आरोपों और राजनीतिक शोर-शराबे से नहीं, बल्कि जनता के समर्थन से मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button