छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कल सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ के असर को देखते हुए आदेश जारी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ और संभावित बारिश व तेज हवाओं के मद्देनजर रायपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 29 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने 28 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश रहेगा।प्रशासन ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनियों और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है। संबंधित शिक्षा अधिकारियों और संस्थानों के प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button