छत्तीसगढ़रायपुर

27 मवेशियों की क्रूरतापूर्ण तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र के राजा कुरैशी और पिता जमील समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मवेशियों के अवैध और क्रूरतापूर्ण परिवहन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक यशवंत मरसकोले, मवेशियों को एकत्रित करने वाले शुभम तथा कथित सप्लाई लेने वाले राजा कुरैशी और उसके पिता जमील कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को पाटनखास पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ईहोडा चौक के पास नाकेबंदी की। इस दौरान ट्रक क्रमांक MP 07 HB 7707 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 21 बैल और 6 बछड़े समेत कुल 27 मवेशी मिले। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को ट्रक में बेहद संकुचित जगह पर क्रूरतापूर्वक भरा गया था।जांच के दौरान ट्रक चालक यशवंत मरसकोले को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के कोरची से शुभम को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि शुभम आसपास के गांवों से मवेशियों को एकत्रित कर आगे सप्लाई करता था और घटना के दौरान ट्रक की पायलटिंग महिंद्रा बोलेरो से कर रहा था। पुलिस ने बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।शुभम से पूछताछ के आधार पर राजा कुरैशी और उसके पिता जमील कुरैशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामले में मवेशियों की खरीद-फरोख्त, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है, ताकि इस गतिविधि में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह के निर्देशन और एसडीओपी नेहा पवार के मार्गदर्शन में पाटनखास पुलिस चौकी की टीम ने की। पुलिस ने आम नागरिकों से पशुओं के अवैध परिवहन या उनके प्रति क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button