छत्तीसगढ़रायपुर

बर्ख़ास्त शिक्षकों ने निकाली विशाल अनशन रैली अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के बैनर तले किया प्रदर्शन

रायपुर। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के बैनर तले विभिन्न संवैधानिक माँगों के साथ बर्ख़ास्त बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों ने तूता स्थल से मंत्रालय भवन तक विराट अनशन रैली का आयोजन किया। जिसमें शासकीय सेवक संघ के सदस्यों सहित अधिक सन्ख्या में बर्ख़ास्त शिक्षक सम्मिलित हुए।

रैली के पूर्व धरना स्थल से भरी हुँकार

अ.ज.शा.से. विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव, 33 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु पदोन्नति में आरक्षण, छात्रवृत्ति की माँग रखी। साथ ही बर्ख़ास्त बी.एड. प्रशिक्षितों के समर्थन में उन्होंने कहा कि हमारा संघ प्रदेश में आदिवासियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है। इस भर्ती में लगभग 1500 अभ्यर्थी अ.ज.जा. से हैं। हम ये मानते हैं कि उक्त प्रकरण में इन बी.एड. प्रशिक्षितों का कोई दोष नहीं है, संघ इनकी माँगों का पूर्णतया समर्थन करता है।

*तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

सभा के पश्चात संघ के सदस्यों तथा बर्ख़ास्त शिक्षकों का हुजूम मंत्रालय की ओर निकला। लेकिन पुलिस बल द्वारा आधे रास्ते में ही रैली रोक ली गई। जिस पर प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी की गई। इसके बाद अभनपुर तहसलीदार को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बावजूद, बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक अभ्यर्थी मंत्रालय की ओर जाने के लिए अडिग रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंततः उन्हें वापस तुता की ओर लौटने के लिए बाध्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button