छत्तीसगढ़रायपुर

सूदखोरी से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर एक महिला को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। परेशान महिला ने 9 अगस्त को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पीड़ित महिला की पहचान रजिया बेगम के रूप में हुई है। महिला के पति के मुताबिक, परिवार की जरूरतों के लिए रजिया ने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे। आरोप है कि रकम और ब्याज चुकाने के बाद भी उससे लगातार पैसों की मांग की जाती रही। परिजनों ने घर आकर गाली-गलौज और मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत के बाद मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया है। वहीं, परिजनों की शिकायत में शहजादा और गुड्डन दादी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस इन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button