छत्तीसगढ़रायपुर

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा, 6 लोगों की मौत; CM साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत से शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रुपये और घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों का उपचार सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button