छत्तीसगढ़बस्तररायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति, प्रदेश की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा सम्मान

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता पूरे प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button