छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में लूट की दो वारदातों का खुलासा पुरानी बस्ती-टिकरापारा में लूट करने वाले 5 आरोपी समेत एक नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर/ शहर के पुरानी बस्ती और टिकरापारा क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 6 लोगों को पकड़ा है।पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को महामाई फैंसी स्टोर्स के पास बाइक सवार आरोपियों ने एक व्यक्ति का रास्ता रोककर धमकाया और उसकी जेब से 2 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

इसी दिन टिकरापारा के मठपारा दुर्गा चौक के पास भी आरोपियों ने चाकू से डराकर एक व्यक्ति से मोबाइल और 1900 रुपये नकद लूट लिए थे।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पकड़े गए आरोपियों में गजेन्द्र यादव उर्फ गोल्डी, डिगेन्द्र ध्रुव उर्फ बब्बू, रितेश विश्वास, भवम साहू और सुभेद कुमार हुमने उर्फ सुमेन शामिल हैं। इनके साथ एक बालक को भी पकड़ा गया है।पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा CG 04 LH 5812 और बिना नंबर की KTM बाइक, कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये, बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।पुलिस के अनुसार, गजेन्द्र यादव पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है, जबकि डिगेन्द्र ध्रुव भी टिकरापारा थाने के एक मामले में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button