छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम चुनाव से पहले रायपुर पुलिस का एक्शन, किरायेदारों का सघन सत्यापन

रायपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र में किरायेदारों का सघन सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।

इस दौरान उरला थाना क्षेत्र के आजाद चौक और गाजी नगर बीरगांव, गुढ़ियारी के अशोक नगर और विकास नगर, खमतराई के उरकुरा, पंडरी के पीएम आवास दलदल सिवनी तथा खम्हारडीह के विजय नगर में रहने वाले किरायेदारों की जांच की गई।

अभियान के दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से आकर रायपुर में रह रहे किरायेदारों की पहचान, वर्तमान पता और पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वहीं, मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने और पुलिस सत्यापन के बिना किसी को किराये पर मकान नहीं देने की समझाइश दी गई।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम चुनाव से पहले रायपुर पुलिस का एक्शन, किरायेदारों का सघन सत्यापनउत्तर क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस की विशेष चेकिंग, मकान मालिकों को भी दी गई समझाइश

रायपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र में किरायेदारों का सघन सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।

इस दौरान उरला थाना क्षेत्र के आजाद चौक और गाजी नगर बीरगांव, गुढ़ियारी के अशोक नगर और विकास नगर, खमतराई के उरकुरा, पंडरी के पीएम आवास दलदल सिवनी तथा खम्हारडीह के विजय नगर में रहने वाले किरायेदारों की जांच की गई।

अभियान के दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से आकर रायपुर में रह रहे किरायेदारों की पहचान, वर्तमान पता और पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वहीं, मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने और पुलिस सत्यापन के बिना किसी को किराये पर मकान नहीं देने की समझाइश दी गई।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button